फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी खड़गपुर के 75 वर्ष: पीएम बोले- भारत ने साबित किया कि कोई चुनौती बड़ी नहीं; युवाओं से किया क्या आह्वान?

Sat, 21 Nov 2026 03:45 PM IST
आकाश कुमार पीटीआई, खड़कपुर

सार

समारोह में 75 चुनिंदा विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए प्रधानमंत्री ने सुंदर पिचाई जैसे पूर्व छात्रों का उदाहरण दिया। उन्होंने युवाओं को अपनी सोच की सीमाएं तोड़कर देश को तकनीक व विनिर्माण का वैश्विक केंद्र बनाने का मंत्र दिया।
 
Register For Event
विज्ञापन
PM Modi at IIT Kharagpur - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत ने पिछले 12 वर्षों में साबित किया है कि सोच की सीमाएं तोड़कर देश की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है और गरीबों के लिए नए अवसर बनाए जा सकते हैं। पश्चिम बंगाल के खड़गपुर में आईआईटी की प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य हासिल करने के लिए अगले दो दशक निर्णायक होंगे।

विकसित भारत के लिए अगले 20 साल अहम

मोदी ने कहा कि भारत ने आत्मविश्वास के साथ अपनी दिशा स्पष्ट कर दी है- सीमाएं तोड़ना और संभावनाओं को खोलना। उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए काम करने का संकल्प लेने को कहा। उनके मुताबिक, आने वाले दो दशक छात्रों के जीवन के सबसे उत्पादक वर्ष और देश के भविष्य के लिए निर्णायक होंगे।

गरीबी को लेकर सोच बदलने की बात

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पिछले 12 वर्षों में गरीबी और गरीबों को लेकर प्रचलित सोच बदलने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पहले गरीबी को स्थायी समस्या माना जाता था और नीतिगत स्तर पर कार्रवाई अक्सर फाइलों तक सीमित रह जाती थी।

विज्ञापन


मोदी ने लाल किले से गरीबों के लिए शौचालय बनाने की घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय संसद में कुछ लोगों ने उनका मजाक उड़ाया था। उन्होंने कहा कि वे गरीब परिवारों, खासकर महिलाओं के लिए शौचालय के महत्व को नहीं समझ पाए थे।

विश्व बैंक की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए मोदी ने दावा किया कि पिछले 12-13 वर्षों में भारत में करीब 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं। उन्होंने इसे सीमाओं को तोड़ने वाली सोच का परिणाम बताया।

सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष क्षेत्र का उदाहरण

मोदी ने कहा कि भारत ने सेमीकंडक्टर और अंतरिक्ष क्षेत्र में उन कामों को आगे बढ़ाया है जिन्हें पहले मुश्किल या असंभव माना जाता था। उन्होंने बताया कि करीब 50 साल पहले एक कंपनी भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण के लिए आई थी, लेकिन उसे अनुमति नहीं मिली थी। प्रधानमंत्री के मुताबिक, सेमीकंडक्टर मिशन शुरू करने के समय भी कुछ लोगों ने कहा था कि भारत अवसर गंवा चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहल जारी रखी और अब भारत चिप्स का निर्यात शुरू कर चुका है।

विज्ञापन


उन्होंने अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने से युवाओं और उद्यमियों को मिले अवसरों का भी उल्लेख किया। मोदी ने आईआईटी खड़गपुर के पूर्व छात्र और स्काईरूट एयरोस्पेस के सह-संस्थापक पवन कुमार चंदना का उदाहरण देते हुए कहा कि निजी तौर पर विकसित भारत के पहले रॉकेट पर कंपनी के काम ने देश के अंतरिक्ष कार्यक्रम को नई गति दी है।

आईआईटी खड़गपुर की 75 साल की यात्रा

मोदी ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद स्थापित आईआईटी खड़गपुर ने भारत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। संस्थान की शुरुआत के समय देश को उद्योगों और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए इंजीनियरों की जरूरत थी। बाद में इसके स्नातकों ने अंतरिक्ष और परमाणु ऊर्जा सहित वैज्ञानिक क्षमताओं को मजबूत करने में योगदान दिया।

उन्होंने कहा कि आईआईटी खड़गपुर उस स्थान पर स्थित है, जहां कभी स्वतंत्रता सेनानियों के लिए नजरबंदी शिविर था। मोदी के मुताबिक, स्वराज की आकांक्षा से आत्मनिर्भरता तक की यात्रा ही विकसित भारत के निर्माण की प्रेरक शक्ति है। प्रधानमंत्री ने छात्रों से ‘राष्ट्र प्रथम’ की सोच अपनाने का आग्रह भी किया। उन्होंने कहा कि इससे देश को लाभ होगा और युवाओं के लिए नए अवसर भी पैदा होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें