बता दें कि आवेदन पत्र में सुधार का विकल्प केवल वैकल्पिक है और किसी के लिए भी पालन करना अनिवार्य नहीं है। जो छात्र सोचते हैं कि उन्हें आवेदन पत्र में कुछ परिवर्तन करने की आवश्यकता है, वे इस अवसर का उपयोग कर सकते हैं और अपने विवरण को सही कर सकते हैं।
एनटीए ने यह फैसला स्वास्थ्य विज्ञान महानिदेशालय (डीजीएचएस) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की सिफारिश पर लिया है। गौरतलब है कि नीट (यूजी) 2021 रिजल्ट का उपयोग केंद्र और राज्य सरकारों की अन्य संस्थाओं द्वारा विभिन्न कोर्सेस में दाखिले के लिए उनके संबंधित पात्रता मानदंड के अनुसार किया जा सकता है। इस परिणाम का उपयोग बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए भी किया जाएगा।
एनटीए ने कहा कि दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध नर्सिंग कॉलेजों से उन्हें भाग लेने वाले कॉलेजों की सूची में शामिल करने के लिए विशेष अनुरोध प्राप्त हुए हैं और इसलिए, आवेदन की समय सीमा बढ़ा दी गई है।