NEET 2020 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) सोमवार को नीट प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। हालांकि, अभी इस संबंध में एनटीए की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि एनटीए आज NEET 2020 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर सकता है। नीट का रिजल्ट एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी हो सकता है।
इससे पहले एनटीए ने 27 सितंबर को नीट परीक्षा की 'आंसर की' जारी की थी। जिसके आधार पर प्रश्नपत्रों को चुनौती देने के लिए 29 सितंबर तक का वक्त दिया गया था। गौरतलब है कि देशभर में नीट की परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की गई थी। यह परीक्षा 3,843 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न हुई थी। इस साल नीट की परीक्षा में करीब 90 फीसदी छात्र शामिल हुए थे।
विज्ञापन
ऐसे चेक करें नीट का रिजल्ट
-सबसे पहले एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही रिजल्ट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपनी जानकारी भरनी होगी।
-आप रोल नंबर और अन्य दूसरी जानकारियों के जरिए लॉग इन कर सकते हैं।
-इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
-ध्यान रहे कि रिजल्ट की आधिकारिक घोषणा के बाद ही आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं।