फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट 2021: स्थगित हो सकती है परीक्षा, सोशल मीडिया पर फिर उठी मांग, यहां जानिए असली वजह

Mon, 16 Aug 2021 06:02 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12वीं की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 25 अगस्त से 15 सितंबर तक निर्धारित है।
Register For Event
विज्ञापन
NEET 2021 - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) कई राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षाओं और बोर्ड परीक्षाओं के आसपास निर्धारित है, छात्र सोशल मीडिया पर शिकायत कर रहे हैं। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) कक्षा 12वीं की इंप्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा 25 अगस्त से 15 सितंबर तक निर्धारित है। नीट 2021 के एक दिन बाद 13 सितंबर को सीबीएसई के छात्र गणित का पेपर देंगे। अन्य राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षाएं जैसे महाराष्ट्र कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (एमएसटी सीईटी) 2021, कर्नाटक की सीओएमईडीके परीक्षा, ओडिशा जेईई और मध्य प्रदेश कक्षा 12वीं की इंप्रूवमेंट परीक्षाएं भी नीट 2021 के आसपास निर्धारित हैं।

विज्ञापन

इस परीक्षाओं की तिथि नीट 2021 के करीब

  • नीट: 12 सितंबर
  • सीबीएसई कक्षा 12 की इम्प्रूवमेंट और कंपार्टमेंट परीक्षा: 25 अगस्त से 15 सितंबर
  • आईसीएआर एआईईईए 2021 यूजी (बीएससी प्रवेश के लिए): 7 सितंबर, 8, 13
  • कर्नाटक कॉमेडक: 14 सितंबर
  • ओडिशा जेईई: 6 से 18 सितंबर

ठीक एक दिन बाद है गणित की परीक्षा
कई छात्रों ने बताया है कि 13 सितंबर को होने वाली आईसीएआर की परीक्षा नीट 2021 के ठीक एक दिन बाद है और छात्र एक दिन में एक केंद्र से दूसरे केंद्र नहीं जा सकेंगे। वहीं 13 सितंबर को सीबीएसई का गणित का पेपर भी आयोजित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन






और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें