MP Board Ruk Jana Nahi Time Table 2025: एमपी बोर्ड की रुक जाना नहीं योजना के तहत दिसंबर 2025 परीक्षा का टाइम टेबल जारी हो गया है। कक्षा 10वीं की परीक्षा 15 से 23 दिसंबर और कक्षा 12वीं की 15 से 29 दिसंबर तक दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को टाइम टेबल ध्यान से जांचने की सलाह दी गई है।
दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक ली जाएंगी। कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाएं एक ही समय पर आयोजित की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि परीक्षा से पहले टाइम टेबल ध्यान से जांच लें।