फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट यूजी काउंसलिंग 2026: एमबीबीएस की खाली सीटों के लिए स्पेशल स्ट्रे राउंड की घोषणा, नोट करें पूरा शेड्यूल

Sat, 31 Oct 2026 08:56 AM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

नीट यूजी 2026 के तहत खाली रह गई करीब 2,000 एमबीबीएस सीटों को भरने के लिए एमसीसी ने स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी किया है। रजिस्ट्रेशन 2 नवंबर से शुरू होगा। बीडीएस और बीएससी नर्सिंग के लिए पांचवें और छठे राउंड की तारीखें भी घोषित की गई हैं।
 
Register For Event
विज्ञापन
NEET UG Counselling 2026 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के पिछले राउंड पूरे होने के बाद भी देशभर में एमबीबीएस की करीब 2,000 सीटें खाली रह गई हैं। इन सीटों को भरने के लिए स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय (DGHS) ने स्पेशल स्ट्रे वैकेंसी राउंड आयोजित करने की घोषणा की है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने इस राउंड का पूरा कार्यक्रम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। इसके अनुसार, स्पेशल स्ट्रे राउंड के लिए पंजीकरण 2 नवंबर 2026 से शुरू होगा। अभ्यर्थी 4 नवंबर को दोपहर 3 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


इस राउंड के माध्यम से योग्य नीट यूजी अभ्यर्थियों को खाली रह गई एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश पाने का एक और अवसर मिलेगा। इसके साथ ही MCC ने BDS और B.Sc. नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए पांचवें और छठे राउंड का कार्यक्रम भी घोषित किया है।

NEET UG Special Stray Vacancy Round 2026: महत्वपूर्ण तारीखें

काउंसलिंग प्रक्रिया तारीख और समय
रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क भुगतान 2 से 4 नवंबर 2026
रजिस्ट्रेशन की अंतिम समय-सीमा 4 नवंबर, दोपहर 3 बजे
शुल्क भुगतान की सुविधा 2 नवंबर सुबह 10 बजे से 4 नवंबर शाम 6 बजे तक
चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग 2 से 5 नवंबर
चॉइस लॉकिंग शुरू 4 नवंबर, शाम 4 बजे
चॉइस लॉकिंग समाप्त 5 नवंबर, सुबह 11 बजे
सीट आवंटन प्रक्रिया 5 से 6 नवंबर
सीट आवंटन परिणाम 7 नवंबर
कॉलेज में रिपोर्टिंग 7 से 16 नवंबर, शाम 5 बजे तक

 

BDS और B.Sc. नर्सिंग के लिए पांचवां राउंड

MCC ने MBBS के स्पेशल स्ट्रे राउंड के साथ BDS और B.Sc. नर्सिंग पाठ्यक्रमों के लिए पांचवें राउंड की काउंसलिंग का कार्यक्रम भी जारी किया है। इस राउंड की प्रक्रिया भी 2 नवंबर से शुरू होगी। पंजीकरण, शुल्क भुगतान और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया के लिए ऊपर दी गई तारीखें लागू होंगी। सीट आवंटन का परिणाम 7 नवंबर को घोषित किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 16 नवंबर 2026 शाम 5 बजे तक संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

BDS और B.Sc. नर्सिंग के छठे राउंड का शेड्यूल

BDS और B.Sc. नर्सिंग की बची हुई सीटों के लिए MCC ने छठे राउंड की भी घोषणा की है। यह राउंड केवल इन दोनों पाठ्यक्रमों की सीटों के लिए आयोजित किया जाएगा।

 
काउंसलिंग प्रक्रिया तारीख और समय
रजिस्ट्रेशन एवं शुल्क भुगतान 17 से 19 नवंबर 2026
शुल्क भुगतान की सुविधा 17 नवंबर सुबह 10 बजे से 19 नवंबर शाम 6 बजे तक
चॉइस फिलिंग एवं लॉकिंग 17 से 19 नवंबर
चॉइस लॉकिंग शुरू 18 नवंबर, शाम 4 बजे
चॉइस लॉकिंग समाप्त 19 नवंबर, सुबह 9 बजे
सीट आवंटन प्रक्रिया 19 नवंबर
सीट आवंटन परिणाम 20 नवंबर
कॉलेज में रिपोर्टिंग 21 से 28 नवंबर

 

कहां करें NEET UG 2026 Counselling के लिए रजिस्ट्रेशन?

अभ्यर्थी काउंसलिंग से संबंधित रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग, सीट आवंटन परिणाम और अन्य जरूरी जानकारी एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर देख सकते हैं।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी बातें

  • एमबीबीएस स्पेशल स्ट्रे राउंड का रजिस्ट्रेशन 2 नवंबर से शुरू होगा।
  • रजिस्ट्रेशन की अंतिम समय-सीमा 4 नवंबर को दोपहर 3 बजे है।
  • चॉइस लॉकिंग की समय-सीमा का विशेष ध्यान रखें।
  • MBBS और BDS/B.Sc. नर्सिंग के पांचवें राउंड का परिणाम 7 नवंबर को आएगा।
  • BDS और B.Sc. नर्सिंग के छठे राउंड का परिणाम 20 नवंबर को घोषित होगा।
  • सीट आवंटित होने पर निर्धारित समय के भीतर संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें