फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनवीएसटी 2021: 11 अगस्त को होने वाली है परीक्षा, जवाहर नवोदय समिति ने 62 परीक्षा केंद्रों में किए बदलाव

Sun, 08 Aug 2021 10:52 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

नवोदय विद्यालय समिति ने बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किए हैं।
Register For Event
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यलाय - फोटो : NVS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2021, या कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों में बदलाव किए गए हैं। नवोदय विद्यालय समिति की ओर से आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक प्रशासनिक कारणों से परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है। नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कुल 62 परीक्षा केंद्रों परिवर्तित किए गए हैं। छात्र और अभिभावक परीक्षा केंद्रों के बारे में जारी विस्तृत अधिसूचना पढ़ने के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।

विज्ञापन

जेएनवीएसटी 2021 परीक्षा तिथि
परीक्षा तिथि
जेएनवीएसटी परीक्षा 2021 11 अगस्त 2021

जेएनवीएसटी 2021 के लिए इन परीक्षा केंद्रों में हुए बदलाव

जेएनवीएसटी परीक्षा 2021 के लिए नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी विस्तृत अधिसूचना के अनुसार, निम्नलिखित शहरों में परीक्षा केंद्रों में बदलाव किए गए हैं।

  • बिहार- केंद्र का नाम नवरास्ता उच्च माध्यमिक विद्यालय पताही मुजफ्फरनगर और बृज किशोर किदार गार्डन, डाक बंगला रोड है।
  • महाराष्ट्र- महाराष्ट्र के पालघर और रत्नागिरी जिलों में विभिन्न परीक्षा केंद्र बदल गए हैं। नए परीक्षा केंद्रों के नाम - कृष्ण विद्यालय नगर पालिका संकुल, हिंदी हाई स्कूल जोशीबाग, कल्याण, 6 13 महाराष्ट्र 21 रत्नागिरी आर बी शिर्के हाई स्कूल रत्नागिरी, जिला- रत्नागिरी- 415 612 राजेंद्र माने कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, अम्बव, ताल संगमेश्वर, 713 महाराष्ट्र 21 रत्नागिरी न्यू इंग्लिश स्कूल देवरुख, ताल- संगमेश्वर, जिला- रत्नागिरी- 415- 804 फाटक हाई स्कूल, ताल और जिला रत्नागिरी।
  • राजस्थान- राजस्थान के लिए नया परीक्षा केंद्र मॉडर्न पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल, मकराना है। ।
विज्ञापन

इन राज्यों के केंद्रों में किया गया परिवर्तन

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को ध्यान देना चाहिए कि ओडिशा, मिजोरम, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के परीक्षा केंद्रों में भी बदलाव किए गए हैं। आधिकारिक अधिसूचना में जिला कोड के साथ विस्तृत परीक्षा केंद्र का पता दिया गया है। गौरतलब है कि जेएनवीएसटी कक्षा 6वीं परीक्षा 2021 के लिए 2 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें