पिछले साल के मुकाबले PPOs में 33% से ज्यादा की बढ़ोतरी
इस साल मिले प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स की संख्या में पिछले वर्ष की तुलना में 33 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह बढ़ोतरी इंडस्ट्री के बीच आईआईटी दिल्ली के छात्रों की मांग और भरोसे को दिखाती है। संस्थान का कहना है कि छात्रों की मजबूत अकादमिक तैयारी और इंडस्ट्री के हिसाब से कौशल इस सफलता की बड़ी वजह है।
इन कंपनियों ने दिए डबल डिजिट ऑफर
प्लेसमेंट सीजन के दौरान कई दिग्गज कंपनियों ने डबल डिजिट में जॉब ऑफर दिए हैं। इनमें शामिल हैं:
- Accenture Strategy and Consulting
- Amazon
- American Express
- Barclays
- Google
- Goldman Sachs
- JP Morgan
- Microsoft
- Qualcomm
- Texas Instruments
- Wells Fargo International Solutions
इनके अलावा भी कई नामी कंपनियों ने आईआईटी दिल्ली के छात्रों को अवसर दिए हैं।
35 से ज्यादा इंटरनेशनल ऑफर भी मिले
इस साल के प्लेसमेंट सीजन में छात्रों को 35 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय जॉब ऑफर भी मिले हैं। ये ऑफर जापान, नीदरलैंड्स, सिंगापुर, यूएई और यूनाइटेड किंगडम स्थित कंपनियों से आए हैं। यह दर्शाता है कि आईआईटी दिल्ली के छात्रों की ग्लोबल लेवल पर भी मजबूत पहचान बनी हुई है।
आईआईटी दिल्ली प्रशासन ने क्या कहा
प्लेसमेंट की प्रगति पर प्रतिक्रिया देते हुए नरेश वी दातला, प्रोफेसर-इन-चार्ज, ऑफिस ऑफ करियर सर्विसेज (OCS), आईआईटी दिल्ली ने कहा, आईआईटी दिल्ली ने इस साल एक मजबूत और उत्साहजनक प्लेसमेंट सीजन देखा है। हमारे छात्रों का लगातार अच्छा प्रदर्शन उनकी अकादमिक मजबूती, अनुकूलन क्षमता और इंडस्ट्री की चुनौतियों के लिए तैयार होने को दर्शाता है।
वहीं, सुरेश नीलकांतन, को-प्रोफेसर-इन-चार्ज, OCS ने कहा कि संस्थान विभिन्न भूमिकाओं के लिए रिक्रूटर्स के साथ सहयोग लगातार बढ़ा रहा है और आने वाले चरणों में और अधिक कंपनियों के जुड़ने की उम्मीद है।
मई 2026 तक चलेगा प्लेसमेंट सीजन
आईआईटी दिल्ली का प्लेसमेंट सीजन मई 2026 के अंत तक जारी रहेगा। इस दौरान और भी रिक्रूटर्स के कैंपस आने की संभावना है, जिससे अंडरग्रेजुएट और पोस्टग्रेजुएट छात्रों के लिए अतिरिक्त अवसर पैदा होंगे।