फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी बॉम्बे छात्र खुदखुशी मामला: संस्थान ने स्थगित कीं मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं, अब 10 और 11 अक्तूबर को होंगी

Thu, 24 Sep 2026 07:52 PM IST
आकाश कुमार आईएएनएस, मुंबई

सार

IIT Bombay Student Death Case: आईआईटी-बॉम्बे के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद 26-27 सितंबर को होने वाली मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब परीक्षाएं 10-11 अक्तूबर को होंगी। मामले की जांच मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है।
 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

IIT Bombay Student Death Case: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी), बॉम्बे ने गुरुवार को मिड-सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा की। यह फैसला दूसरे वर्ष के छात्र साहिल वाकोडे की मौत के बाद लिया गया है।

विज्ञापन


आईआईटी-बॉम्बे की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पहले 26 और 27 सितंबर को आयोजित होने वाली मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं अब 10 और 11 अक्तूबर को कराई जाएंगी। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि नई तारीखों पर होने वाली परीक्षाओं का टाइम-टेबल पहले जैसा ही रहेगा। यानी परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव नहीं किया गया है।

बुधवार को शुरू हो गई थीं कैंपस में कक्षाएं

इससे पहले बुधवार को आईआईटी-बॉम्बे ने जानकारी दी थी कि पवई कैंपस में कक्षाएं फिर से शुरू हो गई हैं। साहिल वाकोडे की कथित आत्महत्या के बाद कैंपस में विरोध-प्रदर्शन हुए थे। इन प्रदर्शनों के कुछ दिनों बाद संस्थान की ओर से मिड-सेमेस्टर परीक्षाओं को आगे बढ़ाने का फैसला सामने आया है।

राहुल गांधी ने परिवार से फोन पर की बात

इस बीच महाराष्ट्र कांग्रेस ने गुरुवार को बताया कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने साहिल वाकोडे के परिवार से फोन पर बातचीत की। पार्टी की राज्य इकाई के अनुसार, गांधी ने परिवार के प्रति एकजुटता व्यक्त की और उन्हें न्याय की लड़ाई में समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

महाराष्ट्र कांग्रेस के मुताबिक, राहुल गांधी ने साहिल को न्याय दिलाने के लिए परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया।

परिवार ने आईआईटी-बॉम्बे प्रशासन पर लगाए आरोप

  • साहिल वाकोडे की मौत के बाद उनके परिवार की ओर से आईआईटी-बॉम्बे प्रशासन और कुछ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इस मामले की जांच फिलहाल मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है।
  • मामले को लेकर यूथ कांग्रेस भी गुरुवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाली है। उम्मीद है कि संगठन इस दौरान मामले में अपनी आगे की रणनीति और प्रस्तावित कार्रवाई के बारे में जानकारी देगा।

पुलिस ने कहा- निष्पक्ष तरीके से हो रही जांच

मुंबई पुलिस ने बुधवार को कहा कि वाकोडे की मौत के मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से की जा रही है। पुलिस के अनुसार, मामले से जुड़े सभी संभावित पहलुओं की जांच जारी है।

पुलिस ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे इस मामले को लेकर गलत जानकारी न फैलाएं। पुलिस की ओर से जांच के दौरान सामने आने वाले सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई किए जाने की बात कही गई है।

प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला छुट्टी पर भेजे गए

सूत्रों के मुताबिक, वाकोडे की मौत के मामले में नाम सामने आने के बाद आईआईटी-बॉम्बे के प्रोफेसर सूर्यनारायण दूल्ला को जांच जारी रहने के दौरान छुट्टी पर भेज दिया गया था।

वाकोडे के माता-पिता ने प्रोफेसर दूल्ला की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। छात्र की मौत के बाद उनके खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और जाति-आधारित भेदभाव जैसे आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

18 सितंबर को हुई थी छात्र की मौत

साहिल वाकोडे एनर्जी साइंस एंड इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक के दूसरे वर्ष के छात्र थे। 18 सितंबर की शाम पवई कैंपस स्थित हॉस्टल के कमरे में उनकी मौत हुई थी।

यह घटना मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कथित तौर पर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हुए पकड़े जाने के कुछ घंटे बाद हुई थी। उनकी मौत के बाद मामले को लेकर कैंपस में विरोध-प्रदर्शन हुए और इसके बाद मामले की जांच शुरू हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें