इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का कहना है कि जून टर्म एंड परीक्षा (टीईई) 3 अगस्त से शुरू होगी। ये परीक्षाएं स्नातक, स्नातकोत्तर, प्रमाण पत्र, डिप्लोमा और विश्वविद्यालय द्वारा पेश किए जाने वाले अन्य कार्यक्रमों के लिए आयोजित की जाएंगी। विश्वविद्यालय ने छात्रों को सूचित किया है कि एक विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।
विश्वविद्यालय ने एक आधिकारिक अधिसूचना में कहा है कि यूनिवर्सिटी की टर्म एंड परीक्षा जून 2021 अंतिम वर्ष के यूजी, पीजी कार्यक्रमों के लिए बैकलॉग के साथ 3 अगस्त से आयोजित की जाएगी। पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा, पीजी प्रमाण पत्र और प्रमाण पत्र की परीक्षा भी 3 अगस्त से आयोजित की जाएगी। डेट शीट और अन्य विवरण जल्द ही अधिसूचित किए जाएंगे।
इग्नू के टीईई में प्रवेश असाइनमेंट, प्रोजेक्ट और शोध प्रबंध प्रस्तुत करने पर निर्भर करता है। जून टीईई के लिए इग्नू ने इन परीक्षा संबंधी सामग्रियों को जमा करने की समय सीमा 15 जुलाई निर्धारित की है। जून टीईई के लिए परीक्षा फॉर्म जमा करने की समय सीमा जो पहले 30 जून थी, उसे अब 9 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।