फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिसंबर टर्म-एंड परीक्षा 2026: इग्नू ने शुरू किया ऑनलाइन असाइनमेंट मैनेजमेंट सिस्टम, 20 नवंबर तक करें सबमिट

Wed, 28 Oct 2026 04:30 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने दिसंबर 2026 की टर्म-एंड परीक्षा के लिए ऑनलाइन असाइनमेंट मैनेजमेंट सिस्टम शुरू किया है। पात्र विद्यार्थी 20 नवंबर तक ऑनलाइन असाइनमेंट जमा कर सकते हैं। परीक्षा 25 नवंबर से शुरू होगी।
 
Register For Event
विज्ञापन
IGNOU, इग्नू - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन असाइनमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (OAMS) शुरू किया है। इसके जरिए मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ODL) और ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में नामांकित पात्र विद्यार्थी दिसंबर 2026 की टर्म-एंड परीक्षा (TEE) के लिए अपने असाइनमेंट ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। विश्वविद्यालय के अनुसार, असाइनमेंट जमा करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर 2026 है। वहीं, दिसंबर 2026 की टर्म-एंड परीक्षा 25 नवंबर से शुरू होगी।

पहले असाइनमेंट जमा कर चुके विद्यार्थियों को क्या करना होगा?

जिन विद्यार्थियों ने अपने असाइनमेंट संबंधित अध्ययन केंद्र या क्षेत्रीय केंद्र पर पहले ही जमा कर दिए हैं, उन्हें उन्हीं असाइनमेंट को OAMS पोर्टल पर दोबारा अपलोड करने की जरूरत नहीं है। विद्यार्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने पाठ्यक्रम से जुड़े असाइनमेंट जमा करने की आवश्यकताओं और नियमों को समझने के लिए विश्वविद्यालय के विस्तृत निर्देश भी देख लें।

विज्ञापन


IGNOU OAMS के जरिए असाइनमेंट कैसे जमा करें?

विद्यार्थी नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपने असाइनमेंट ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

  1. इग्नू के आधिकारिक समर्थ पोर्टल ignou.samarth.edu.in पर जाएं।
  2. अपने इग्नू समर्थ खाते की जानकारी से लॉगिन करें।
  3. ऑनलाइन असाइनमेंट मैनेजमेंट सिस्टम (OAMS) या असाइनमेंट जमा करने का विकल्प खोलें।
  4. उस पाठ्यक्रम का चयन करें, जिसका असाइनमेंट जमा करना है।
  5. दिए गए निर्देशों और निर्धारित प्रारूप के अनुसार असाइनमेंट की फाइल अपलोड करें।
  6. अपलोड की गई फाइल की जांच करें कि वह सही और स्पष्ट है।
  7. स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों का पालन करके सबमिशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  8. यदि पुष्टि या पावती उपलब्ध हो, तो उसे भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें