HPBOSE 2019: आज 12वीं के परिणाम 11 बजे आने वाला है। पर आपको बता दें कि 10वीं के लिए कोई ऑफिशियल सूचना नहीं है। आज लगभग 1 लाख उम्मीदवार अपने परिणामों का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि इस साल कक्षा 12वीं एचपी बोर्ड परीक्षा के लिए लगभग 95,495 छात्र उपस्थित हुए।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) की कक्षा 12वीं का परिणाम आज यानी 22 अप्रैल, 2019 को घोषित होने वाला है।
बोर्ड ने पिछले साल 24 अप्रैल को 12वीं का परिणाम घोषित किया था, जबकि 3 मई को 10वीं का परिणाम निकाला था। स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेशभर में नियमित विद्यार्थियों की वार्षिक परीक्षा संचालन के लिए 1980 परीक्षा केंद्र बनाए थे।