हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा की तीनों लेवल का रिजल्ट घोषित कर दिया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
इस बार परीक्षा को पास करने वालों का प्रतिशत काफी कम है। लेवल 1 (PRT) परीक्षा में 5.71 फीसदी, लेवल 2 (TGT) परीक्षा में 4.78 फीसदी और लेवल 3 (PGT) परीक्षा में महज 2.55 फीसदी अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, तीनों लेवल के लिए कुल 3,32,366 आवेदकों ने हिस्सा लिया था। लेकिन तीनों लेवल में करीब 14,934 ने परीक्षा पास किया है।