क्या क्या होती है जिम्मेदारिकयां?
- छात्रों की समस्याओं को विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने रखना
- फीस, हॉस्टल, पढ़ाई और छात्र सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाना
- छात्र हितों से जुड़े मामलों में प्रतिनिधित्व करना
- विश्वविद्यालय की बैठकों में छात्रों का पक्ष रखना
- अलग-अलग कॉलेजों के छात्र संगठनों के साथ समन्वय करना
- छात्र हित से जुड़े आंदोलनों और अभियानों में नेतृत्व करना
- छात्रों और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच संवाद का माध्यम बनना
कहां और कैसे खर्च होता है छात्रसंघ का पैसा?
DUSU के पास छात्र गतिविधियों और कार्यक्रमों के लिए आधिकारिक फंड होता है। इस राशि का इस्तेमाल छात्र कल्याण से जुड़े काम, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान और विश्वविद्यालय के अन्य आयोजनों में किया जाता है। यह फंड DUSU अध्यक्ष की निजी कमाई नहीं होता है। इसका इस्तेमाल तय नियमों के अनुसार छात्र संघ की आधिकारिक गतिविधियों के लिए किया जाता है।