फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट: क्लैट रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक परिणाम, काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू

Thu, 29 Jul 2021 10:47 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी किया। क्लैट का रिजल्ट आधिकारिकवेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी किया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
क्लैट रिजल्ट 2021 जारी - फोटो : file photo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने बुधवार शाम को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट का रिजल्ट जारी किया। क्लैट 2021 का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जारी किया गया है। जिन अभ्यर्थियों ने यह कॉमन एडमिशन टेस्ट दिया था, वे ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। क्लैट ( CLAT) परीक्षा का आयोजन 23 जुलाई को ऑफलाइन मोड में हुआ था। क्लैट 2021 का रिजल्ट स्कोरकार्ड के रूप में जारी हुआ है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-नई शिक्षा नीति की वर्षगांठ: पीएम मोदी का राष्ट्र को संबोधन, इन 10 योजनाओं का करेंगे अनावरण


क्लैट परीक्षा का आयोजन स्नातक और स्नातकोत्तर लॉ प्रोग्राम में दाखिले के लिए होता है। संस्थान ने 23 जुलाई को क्लैट परीक्षा की टेंटेटिव आंसर की जारी की थी और उम्मीदवारों को 24 जुलाई रात 9 बजे तक आपत्तियां उठाने का मौका दिया था। संस्थान ने फाइनल आंसर की 27 जुलाई को जारी की थी। इस साल 62,106 उम्मीदवार क्लैट परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के साथ ही काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू हो गई है जो कि 30 जुलाई को समाप्त होगी। इस दौरान उम्मीदवारों को सीट बुक करने के लिए 50,000 रुपये की राशि का भुगतान करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-एमपी बोर्ड रिजल्ट 2021: आज दोपहर जारी होगा 12वीं का परिणाम, इस वेबसाइट पर देखें नतीजे

पहली सीट आवंटन सूची एक अगस्त को प्रकाशित की जाएगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को सीट को स्वीकार / लॉक करना होगा और दस्तावेजों को अपलोड करना होगा और 5 अगस्त से पहले एनएलयू को शुल्क का भुगतान भी करना होगा। दूसरी आवंटन सूची 9 अगस्त को प्रकाशित होगी। जबकि तीसरी आवंटन सूची 13 अगस्त को जारी की जाएगी। 

ऐसे चेक करें क्लैट 2021 का रिजल्ट
-सबसे पहले क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट clatconsortiumofnlu.ac.in पर जाएं।
-यहां होम पेज पर ही आपको परिणाम लिंक मिलेगा जिस पर क्लिक करें।
-इसके बाद लॉग-इन होते ही अपना विवरण विवरण दर्ज करें।
-इसके बाद आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें