फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड 2027: कक्षा 10वीं और 12वीं के सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी, कैसे करें डाउनलोड? जानें तरीका

Tue, 22 Sep 2026 11:16 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के लिए सैंपल पेपर और मार्किंग स्कीम जारी कर दी है। छात्र इन्हें सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

Register For Event
विज्ञापन
सीबीएसई बोर्ड 2027 - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए सैंपल पेपर जारी कर दिए हैं। बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले पंजीकृत छात्र आधिकारिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाकर सैंपल पेपर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए इन सैंपल पेपर से प्रश्नों के पैटर्न और परीक्षा के तरीके को समझने में मदद मिलेगी।

प्रश्न पत्र और मूल्यांकन में नहीं हुआ बदलाव

शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 10वीं और 12वीं के प्रश्न पत्र के पैटर्न और मूल्यांकन प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उत्तीर्ण होने के नियम भी पिछले सत्र 2025-26 जैसे ही रहेंगे। परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक हासिल करने होंगे।

सैंपल पेपर से समझें परीक्षा का पैटर्न

CBSE के अनुसार, सैंपल क्वेश्चन पेपर (SQP) और मार्किंग स्कीम (MS) छात्रों और शिक्षकों को परीक्षा के पैटर्न और पाठ्यक्रम को समझने में मदद करते हैं। सैंपल पेपर से यह भी पता चलता है कि प्रश्न किस तरह पूछे जा सकते हैं। बोर्ड ने छात्रों को सैंपल पेपर का इस्तेमाल पढ़ाई और अभ्यास के लिए करने की सलाह दी है। इससे छात्र विषयों को बेहतर तरीके से समझ सकेंगे और सीखी गई बातों को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़ पाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे डाउनलोड करें 10वीं के सैंपल पेपर?

  • CBSE की आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाएं।
  • शैक्षणिक वेबसाइट (Academic Website) के विकल्प पर क्लिक करें।
  • अकादमिक सेक्शन में जाएं।
  • ‘वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा X और XII के नमूना प्रश्न पत्र’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘कक्षा X’ के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर सैंपल पेपर की सूची खुल जाएगी।
  • जिस विषय का पेपर डाउनलोड करना है, उस पर क्लिक करें।
  • सैंपल पेपर की PDF खुलेगी। इसे डाउनलोड करके सेव कर लें।

12वीं के सैंपल पेपर ऐसे करें चेक

कक्षा 12 के सैंपल पेपर देखने के लिए CBSE की शैक्षणिक वेबसाइट cbseacademic.nic.in पर जाएं। होमपेज पर ‘वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा X और XII के नमूना प्रश्न पत्र’ वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद कक्षा 12 के सैंपल पेपर के लिंक पर जाएं। यहां विषय, सैंपल प्रश्न पत्र और अंकन योजना के विकल्प मिलेंगे। अपने विषय का चयन कर सैंपल पेपर खोलें और उसे पढ़कर डाउनलोड कर लें।  

सैंपल पेपर में परीक्षा का समय, अधिकतम अंक और जरूरी निर्देश भी दिए गए होंगे। किसी सवाल या प्रतिक्रिया के लिए छात्र cbsesqp@cbseshiksha.in पर ईमेल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें