फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंपस डायरीज: डीयू में चार वर्षीय स्नातक छात्रों के लिए पीएचडी आवेदन की विंडो खुली, कब तक भर सकेंगे फॉर्म?

Fri, 28 Aug 2026 10:07 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

दिल्ली विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थियों के लिए पीएचडी दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से बृहस्पतिवार को आवेदन विंडो खोल दी गई।
Register For Event
विज्ञापन
DU - फोटो : डीयू (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

DU PHD Admission: डीयू से संबद्ध कॉलेजों से एनईपी-यूजीसीएफ के तहत चार वर्षीय स्नातक कार्यक्रम पूरा करने वाले विद्यार्थी पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू हो गई है और इच्छुक विद्यार्थी 6 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन


आवेदन विश्वविद्यालय के पीजी पोर्टल के माध्यम से किया जा सकता है। पीएचडी में दाखिले के लिए सामान्य, ओबीसी-नॉन क्रीमी लेयर और ईडब्ल्यूएस वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 7.5 सीजीपीए तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूबीडी वर्ग के विद्यार्थियों के लिए न्यूनतम 7.0 सीजीपीए निर्धारित किया गया है। दाखिले के लिए छात्रों को विभाग या विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित परीक्षा में शामिल होना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें