फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSEB Class 10th: बीएसईबी 10वीं की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए बढ़ी आवेदन तिथि, इतने दिन का मिला समय

Wed, 08 Apr 2026 05:33 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

BSEB Class 10th Compartment Exam: बीएसईबी ने 10वीं की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है, छात्र अब निर्धारित तारीख तक आवेदन कर सकते हैं।
Register For Event
विज्ञापन
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, BSEB - फोटो : Amar Ujala (Self)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BSEB Class 10th Compartment Exam: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने कक्षा 10वीं की विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक छात्र 10 अप्रैल 2026 तक अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से सबमिट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर लॉगिन करना होगा और आवश्यक विवरण भरकर आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। यह अवसर उन छात्रों के लिए है जिन्होंने नियमित परीक्षा में नहीं दिया या फेल हो गए थे, ताकि वे अपनी परीक्षा पूरी कर सकें और आगे की पढ़ाई में बाधा न आए।

विज्ञापन

 

आवेदन शुल्क

बिहार बोर्ड कक्षा 10 विशेष और कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए आवेदन करते समय सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 950 रुपये का बेसिक आवेदन शुल्क देना होगा, जो लागू अन्य शुल्कों के साथ 1,010 रुपये तक बढ़ सकता है। आरक्षित वर्ग (SC, ST, EBC) के छात्रों के लिए आवेदन शुल्क 835 रुपये है, जो अतिरिक्त शुल्कों के साथ 895 रुपये तक हो सकता है।

इसके अलावा, गृह विज्ञान, संगीत, नृत्य और ललित कला जैसे व्यावहारिक विषय चुनने वाले छात्रों को अतिरिक्त 30 रुपये व्यावहारिक परीक्षा शुल्क के रूप में देना होगा। साथ ही, यदि कोई छात्र एकल विषय (जैसे अंग्रेजी) की परीक्षा में बैठना चाहता है या सुधार (Betterment) के लिए आवेदन करता है, तो उसे अतिरिक्त 200 रुपये अनुमति शुल्क देना होगा।
विज्ञापन

टेबल से समझें

श्रेणी सामान्य कोटि शुल्क आरक्षित कोटि (SC/ST/EBC) शुल्क
ऑनलाइन परीक्षा आवेदन शुल्क 70.00 70.00
विविध शुल्क 115.00 430.00
औपबंधिक प्रमाणपत्र शुल्क (सभी विषयों में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी के लिए) 430.00 170.00
विज्ञान विषय शुल्क (सभी विषयों में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी के लिए) 170.00 110.00
अन्य शुल्क (कथा विषय में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी के लिए) 55.00 55.00
कुल शुल्क 950.00 835.00
अतिरिक्त शुल्क 1 30.00 30.00
अतिरिक्त शुल्क 2 30.00 30.00
कुल भुगतान (सर्वसंपन्न) 1010.00 895.00
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें