कक्षा 5 के सिलेबस से आएंगे प्रश्न
मुख्य प्रवेश परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्न बिहार सरकार द्वारा कक्षा 5 के लिए निर्धारित पाठ्यक्रम पर आधारित होंगे। अभ्यर्थियों का मूल्यांकन भी इसी पाठ्यक्रम के आधार पर किया जाएगा।
समिति के अनुसार, सिमुलतला आवासीय विद्यालय की प्रारंभिक प्रवेश परीक्षा अक्तूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। प्रारंभिक परीक्षा के बाद मुख्य प्रवेश परीक्षा का आयोजन दिसंबर 2026 में किए जाने की योजना है।
इतना लगेगा शुल्क
| वर्ग |
आवेदन शुल्क |
| अनारक्षित, EWS, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और पिछड़ा वर्ग |
200 रुपये |
| एससी और एसटी |
50 रुपये |
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर Simultala Residential School Admission 2027-28 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
- नए अभ्यर्थी के रूप में रजिस्ट्रेशन करें।
- लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में मांगी गई जानकारी भरें।
- आवश्यक दस्तावेज और फोटो-हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म में भरी गई सभी जानकारी जांचकर Submit करें।