फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार बोर्ड 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जल्द होगी जारी? देखें पिछले 5 साल का रिकॉर्ड, जानें कब आएगा टाइम टेबल

Sun, 29 Nov 2026 03:58 PM IST
शिवम तिवारी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

बिहार बोर्ड 10वीं और 12वीं परीक्षा 2027 का टाइम टेबल जल्द जारी होने की उम्मीद है। पिछले पांच वर्षों के रिकॉर्ड के मुताबिक, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति नवंबर के आखिरी सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह के बीच परीक्षा कार्यक्रम जारी करती रही है। यहां जानें पिछले वर्षों में टाइम टेबल जारी होने की तारीखें और मैट्रिक व इंटर परीक्षा का पूरा कार्यक्रम भी आसानी से।
 
Register For Event
विज्ञापन
Bihar Board Exam Date - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) की ओर से हर साल 10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले लाखों छात्र अब साल 2027 के परीक्षा कार्यक्रम का इंतजार कर रहे हैं। पिछले पांच वर्षों के रिकॉर्ड पर नजर डालें तो बोर्ड ने नवंबर के आखिरी सप्ताह से दिसंबर के पहले सप्ताह के बीच परीक्षा का टाइम टेबल जारी किया है। इसी चलन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि बिहार बोर्ड 2027 का परीक्षा कार्यक्रम भी जल्द जारी हो सकता है। हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है।

पिछले साल कब जारी हुआ था टाइम टेबल?

पिछले वर्षों के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार बोर्ड ने 2026 की परीक्षाओं का टाइम टेबल 29 नवंबर 2025 को जारी किया था। वहीं, 2025 की परीक्षा का कार्यक्रम 7 दिसंबर 2024 को घोषित किया गया था। इससे पहले 2024 की परीक्षाओं की तारीखें 4 दिसंबर 2023 को बताई गई थीं। साल 2023 के लिए टाइम टेबल 9 दिसंबर 2022 को जारी हुआ था। वहीं, 2022 की परीक्षा का कार्यक्रम 20 नवंबर 2021 को सामने आया था। इन तारीखों से पता चलता है कि बोर्ड आमतौर पर परीक्षा से करीब दो महीने पहले कार्यक्रम जारी करता रहा है।

कब हुई थीं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं?

बिहार बोर्ड के पिछले पांच वर्षों के परीक्षा कार्यक्रम को देखें तो इंटर यानी 12वीं की परीक्षाएं आमतौर पर फरवरी के पहले सप्ताह में शुरू हुई हैं। वहीं, मैट्रिक यानी 10वीं की परीक्षाएं फरवरी के मध्य में आयोजित की गई हैं। साल 2026 में इंटर की परीक्षा 2 से 13 फरवरी तक हुई थी, जबकि मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक चली थी। साल 2025 में इंटर की परीक्षा 1 से 15 फरवरी और मैट्रिक की परीक्षा 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी। बाकी वर्षों में भी परीक्षा की तारीखें लगभग इसी समय के आसपास रहीं।

पिछले पांच साल का पूरा रिकॉर्ड क्या बताता है?

छात्र नीचे दी गई तालिका में पिछले पांच वर्षों में टाइम टेबल जारी होने की तारीख और परीक्षा की अवधि देख सकते हैं। इससे उन्हें अंदाजा लगाने में मदद मिलेगी कि बोर्ड किस समय परीक्षा कार्यक्रम जारी करता है और परीक्षाएं कब आयोजित की जाती रही हैं।

परीक्षा वर्ष

टाइम टेबल जारी होने की तारीख

12वीं की परीक्षा

10वीं की परीक्षा

2026

29 नवंबर 2025

2–13 फरवरी 2026

17–25 फरवरी 2026

2025

7 दिसंबर 2024

1–15 फरवरी 2025

17–25 फरवरी 2025

2024

4 दिसंबर 2023

1–12 फरवरी 2024

15–23 फरवरी 2024

2023

9 दिसंबर 2022

1–11 फरवरी 2023

14–22 फरवरी 2023

2022

20 नवंबर 2021

1–14 फरवरी 2022

17–24 फरवरी 2022

टाइम टेबल जारी होने के बाद क्या करें?

बिहार बोर्ड 2027 का टाइम टेबल जारी होने के बाद छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकेंगे। परीक्षा कार्यक्रम में विषय के नाम, परीक्षा की तारीख और समय जैसी जरूरी जानकारी दी जाएगी। छात्रों को सलाह है कि वे टाइम टेबल जारी होने के बाद उसका प्रिंटआउट निकाल लें और विषय के हिसाब से पढ़ाई की योजना बनाएं। साथ ही, परीक्षा से जुड़ी किसी भी नई सूचना के लिए बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। फिलहाल पिछले वर्षों का रिकॉर्ड बताता है कि परीक्षा कार्यक्रम नवंबर के आखिरी सप्ताह या दिसंबर के पहले सप्ताह में आ सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें