फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: नितिन नबीन की टीम में दिल्ली भाजपा के दो नेताओं को अहम जिम्मेदारी, जानें किसे क्या मिला

Tue, 18 Aug 2026 05:48 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में दिल्ली भाजपा के दो अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।
Register For Event
विज्ञापन
नितिन नवीन - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की नई राष्ट्रीय टीम में दिल्ली भाजपा के दो अनुभवी नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर तथा प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष और महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल चुके जयप्रकाश को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया है। वहीं प्रदेश भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे और वर्तमान में डीडीए सदस्य राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट का सह संयोजक नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन


दोनों नेताओं की नियुक्ति को दिल्ली भाजपा के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जयप्रकाश को राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी मिलने से प्रदेश संगठन में लंबे समय तक सक्रिय रहे नेताओं के अनुभव को व्यापक स्तर पर इस्तेमाल करने का संकेत मिला है। नगर निगम की राजनीति और प्रदेश संगठन में उनका लंबा अनुभव नई भूमिका में उपयोगी हो सकता है।

राजीव बब्बर को नॉर्थ ईस्ट की जिम्मेदारी संगठन विस्तार और चुनावी प्रबंधन के अनुभव को देखते हुए दी गई है। प्रदेश भाजपा में विभिन्न दायित्व संभाल चुके बब्बर अब पूर्वोत्तर क्षेत्र में संगठनात्मक समन्वय की भूमिका निभाएंगे। हालांकि, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की टीम में भी दिल्ली भाजपा के दो नेताओं को राष्ट्रीय जिम्मेदारी मिली थी। उस समय दुष्यंत गौतम को राष्ट्रीय महामंत्री और मनजिंदर सिंह सिरसा को राष्ट्रीय मंत्री बनाया गया था। इसके मुकाबले नितिन नबीन की टीम में दिल्ली के नेताओं को अलग-अलग संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें