फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: गांजा और पिस्तौल के साथ तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बदरपुर इलाके में पुलिस ने 22 किलो से अधिक गांजा और अवैध पिस्तौल के साथ तुगलकाबाद गांव निवासी विकास उर्फ मांट को गिरफ्तार किया है। 29-30 अक्तूबर की दरम्यानी रात बदरपुर बॉर्डर के पास जांच के दौरान भागने की कोशिश करते समय पकड़ा गया था।
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिले की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एश्वर्या शर्मा ने बताया कि रात करीब 2.15 बजे फरीदाबाद की तरफ से एक व्यक्ति को सफेद प्लास्टिक की बोरी लेकर आते देखा गया। शक होने पर जब पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा लेकिन थोड़ी दूर पीछा करने के बाद उसे पकड़ लिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान बोरी से चार पारदर्शी पॉलिथीन पैकेट मिले, जिनमें गांजा भरा था। कुल वजन 22.17 किलोग्राम पाया गया। आरोपी के पास से एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें