फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: पानी से भरे प्लॉट में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम नगर इलाके की घटना, बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रेमनगर के रामा विहार इलाके में पानी से भरे प्लॉट में डूबने से छह साल की बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की शिनाख्त प्रियांशी के रूप में हुई है। घटना के समय बच्ची घर से खेलने के लिए निकली थी और उसके बाद गायब हो गई थी।
पुलिस ने बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त राजीव रंजन ने बताया कि 23 अक्तूबर की शाम छह बजे रामा विहार निवासी मनोज कुमार ने 112 नंबर पर अपनी छह साल की बेटी प्रियांशी के गायब होने की शिकायत की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंंची। मनोज ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी शाम को घर से खेलने के लिए निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन वह नहीं मिली। छानबीन के दौरान पुलिस ने पाया कि मनोज के घर के पास का इलाका जलमग्न था। वहां खाली प्लॉट में जलभराव था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर वहां की तलाशी ली। कुछ देर बाद बच्ची का शव पानी में तैरता हुआ मिला। पानी से निकालने के बाद पुलिस बच्ची को लेकर संजय गांधी अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि माता-पिता और रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम कराने में अनिच्छा दिखाई लेकिन बाद में वह मान गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिवारवालों ने बताया कि मनोज जूता की फैक्टरी में काम करता है। प्रियांशी पहली कक्षा में पढ़ती थी। मनोज का परिवार चार माह से किराये के मकान में रह रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें