फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी नहीं रहे

राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन लाल सैनी नहीं रहे
नई दिल्ली। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी का सोमवार को निधन हो गया। वह कई दिनों से बीमार थे और एम्स में भर्ती थे।
बताया जा रहा है कि कई दिनों से उनका स्वास्थ्य बेहद खराब था। पहले उन्हें मालवीय नगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे भी उनसे मुलाकात करने दिल्ली अस्पताल पहुंची थीं। तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन से भाजपाइयों में शोक की लहर दौड़ गई है। ब्यूरो
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें