फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या: दोस्तों के साथ रील बनाते समय कहासुनी, फिल्मी अंदाज में कर दिया विपिन का कत्ल

Fri, 21 Aug 2026 11:07 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली के नांगलोई और मंगोलपुरी रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के पास दोस्तों के साथ रील बना रहे 17 साल के नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 17 साल के विपिन के रूप में हुई है।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी दिल्ली के नांगलोई और मंगोलपुरी रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के पास दोस्तों के साथ रील बना रहे 17 साल के नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त 17 साल के विपिन के रूप में हुई है। वारदात राज पार्क इंडस्ट्रियल एरिया के पास बृहस्पतिवार शाम हुई। रील बनाने के दौरान तीन युवकों के दखल देने पर नाबालिग का उनके साथ विवाद हो गया। आरोपियों ने नाबालिग के पेट में चाकू घोंप दिया। दोस्तों ने गंभीर हालत में उसे संजय गांधी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


रेलवे पुलिस उपायुक्त भरत रेड्डी ने बताया कि 20 अगस्त की शाम करीब छह बजे मंगोलपुरी निवासी 17 साल का विपिन अपने एक अन्य नाबालिग दोस्त और मुन्ना गुप्ता के साथ नांगलोई और मंगोलपुरी रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे ट्रैक के पास रील बना रहा था। इसी दौरान करीब 17 से 20 वर्ष की उम्र के तीन अज्ञात लोग वहां पहुंचे और रील बनाने के दौरान उसमें दखल देने लगे। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर एक युवक ने पीड़ित को पकड़ लिया, जबकि दूसरे ने अपने साथी को चाकू दिया। इसके बाद आरोपी ने नाबालिग के पेट में चाकू घोंप दिया। वारदात के बाद तीनों आरोपी नांगलोई रेलवे स्टेशन की तरफ भाग गए। घायल किशोर को उसके दोस्तों ने तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने के बाद सराय रोहिल्ला रेलवे थाना पुलिस संजय गांधी अस्पताल पहुंची।  हालत गंभीर होने की वजह से वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। बाद में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पहले हत्या का प्रयास का मामला दर्ज किया, लेकिन मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए रेलवे ट्रैक, नांगलोई व मंगोलपुरी स्टेशनों तथा आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चश्मदीदों से पूछताछ करने के बाद पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें