फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: एक ही परिसर में मिल रहा एलोपैथी के साथ होम्योपैथी इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। ईस्ट दिल्ली स्थित गुरु तेग बहादुर अस्पताल के परिसर में एलोपैथी के साथ होम्योपैथी की सुविधा भी मरीजों के लिए उपलब्ध है। यह यूनिट दिल्ली सरकार के होम्योपैथी विभाग के अंतर्गत संचालित होती है। यह ओपीडी सोमवार से शनिवार सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक मरीजों को सुविधा उपलब्ध कराती है। होम्योपैथी यूनिट विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं के लिए होम्योपैथिक उपचार प्रदान करती है। यहां तीव्र और पुरानी दोनों तरह की बीमारियों, जैसे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल विकार, श्वसन संबंधी रोग, बुखार, त्वचा रोग, अस्थमा और एलर्जी विकारों से पीड़ित मरीजों का इलाज किया जाता है। ओपीडी के लिए आम तौर पर वॉक-इन सुविधा उपलब्ध होती है। आप अस्पताल में जाकर सीधे पंजीकरण करा सकते हैं। दिल्ली सरकार के अस्पतालों में ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण प्रणाली का उपयोग करके भी अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें