फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: दिल्ली पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस, टैंकरों से अस्पतालों में पहुंचाएगी केजरीवाल सरकार

Tue, 27 Apr 2021 09:23 AM IST
शाहरुख खान पीटीआई, नई दिल्ली

सार

इस ऑक्सीजन को अब दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों को पहुंचाया जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में मरीजों के लिए ऑक्सीजन के साथ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली पहुंच गई है।
Register For Event
विज्ञापन
दिल्ली पहुंची ऑक्सीजन एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के लिए करीब 70 टन जीवनदायिनी ऑक्सीजन के साथ पहली ऑक्सीजन एक्सप्रेस ट्रेन मंगलवार सुबह राष्ट्रीय राजधानी पहुंच गयी। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस ऑक्सीजन को अब दिल्ली सरकार के विभिन्न अस्पतालों को पहुंचाया जाएगा। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट किया कि राष्ट्रीय राजधानी में मरीजों के लिए ऑक्सीजन के साथ छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली पहुंच गई है। 

भारतीय रेल कोविड-19 के खिलाफ हमारी जंग में कोई कसर नहीं छोड़ेगी और देश भर में जीवनदायिनी संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेगी। इससे पहले रेलवे ने कहा था कि उसने अंगुल, कलिंगनगर, राउरकेला और रायगढ़ से दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र के लिए चिकित्सकीय ऑक्सीजन पहुंचाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन


हालांकि राष्ट्रीय राजधानी में ऐसी दूसरी ट्रेन के पहुंचने की कोई सूचना नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली सरकार को अस्पतालों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए सड़क मार्ग से टैंकरों का इंतजाम करना होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में सोमवार को एक दिन में संक्रमण के सर्वाधिक मामले सामने आये और 380 लोगों की मौत हुई जबकि संक्रमण दर 35 प्रतिशत से ऊपर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें