फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से बच्चा लापता

विज्ञापन
विज्ञापन
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का मामला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से 11 साल के बच्चे के लापता होने का मामला सामने आया है। तलाश करने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिलने पर परिवार वालों ने थाने में गुम होने की शिकायत की है। पुलिस ने बच्चे के पिता की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है।
पिता ने अज्ञात व्यक्ति पर उसे बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक, 32 साल का कन्हैया लाल अहिरवार मूलत: टीकमगढ़, मध्य प्रदेश का रहने वाला है। परिवार में पत्नी उमा, 11 साल का बेटा आशीष, 10 साल का मोहित, छह साल का बाबू और डेढ़ साल का माही है। हजरत निजामुद्दीन रेलवे थाने में 5 नवंबर को दर्ज प्राथमिकी में कन्हैया लाल ने बताया कि वह मजदूरी करता है। करीब 10-12 दिन पहले वह काम के सिलसिले में परिवार के साथ फरीदाबाद गया था। जहां से 3 नवंबर की शाम परिवार के साथ वह हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया लाल ने बताया कि अगले दिन उसे ठेकेदार के साथ काम करने के लिए लाल किले जाना था। रात में उनका परिवार गेट संख्या चार के पास स्थित लिफ्ट के पास सो गया। अगले दिन 8 बजे उसके बेटे प्लेटफार्म पर खेल रहे थे। खेलते-खेलते बड़ा बेटा आशीष कहीं गुम हो गया। देर रात करीब 2.10 बजे वह परिवार के साथ निजामुद्दीन रेलवे थाने पहुंचा और बेटे के गायब होने की शिकायत पुलिस से की। पीड़ित ने आशंका जताई कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। अभी तक की जांच में बच्चा दो जगहों पर सीसीटीवी में कैद हुआ है, जिसमें वह अकेले जाता हुआ दिख रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें