फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती ने अपने ही घर पर चलवाई गोली: लोकल शूटर को सौंपा था काम, पकड़े गए हमलावरों ने उगला सच, नौ केस हैं दर्ज

Mon, 14 Sep 2026 09:57 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, पूर्वी दिल्ली

सार

एक युवती ने युवक को फंसाने के लिए अपने घर पर खुद गोली चलवाई। एएटीएस ने शूटर इमरान और अजीम को गिरफ्तार किया। युवती से भी पूछताछ जारी है।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नंद नगरी इलाके में झगड़े का बदला लेने के लिए एक युवती ने एरिया में रहने वाले युवक को फंसाने के लिए अपने ही घर पर गोली चलवा दी। बाद में झगड़ा करने वाले युवक का झूठे ही नाम ले लिया। जिले के एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड (एएटीएस) ने मामले की पड़ताल की तो पूरी हकीकत का खुलासा हो गया।

विज्ञापन


छानबीन करते हुए पुलिस की टीम शूटरों तक पहुंच गई। आरोपी इमरान उर्फ राहुल (25) और अजीम खान (36) को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ हुई तो पूरी साजिश का पता चला। अब पुलिस शिकायतकर्ता युवती से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छानबीन के बाद युवती को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

Trending Videos

उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि 4 सितंबर की रात को एक युवती ने अपने घर पर गोली चलने की सूचना दी थी। पीड़िता ने बताया कि स्कूटी सवार कुछ लोगों ने उसके घर पर फायरिंग की है। युवती ने एरिया में ही रहने वाले कुछ लोगों पर गोली चलवाने का शक जाहिर किया। नंद नगरी थाना पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज किया।

लोकल पुलिस के अलावा जिले के एएटीएस ने मामले की पड़ताल शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गोली चलाने वाले शूटरों की पहचान कर ली। 12 सितंबर को पहले सुंदर नगरी एरिया से अजीम को दबोच लिया गया। उससे पूछताछ के बाद साथी इमरान को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपियों ने युवती के घर गोली चलाने की बात स्वीकार कर ली। इन लोगों ने बताया कि युवती ने कुछ लोगों को फंसाने के लिए खुद ही अपने घर पर फायरिंग करवाई। दरअसल युवती के भाई का कुछ दिन पहले कुछ युवकों से झगड़ा हुआ था। युवती के भाई को पीट दिया गया था।

इस मामले में मुकादमा भी दर्ज हुआ। युवती ने झगड़ा करने वाले लड़कों को फंसाने की योजना बनाई। इसके बाद एरिया के घोषित बदमाश अजीम खान से संपर्क किया गया। इसके बाद गोली चलाने की बात हुई। सूत्रों का कहना है कि फिलहाल युवती से पूछताछ जा रही है। पूछताछ के बाद उसको भी गिरफ्तार किया जा सकता है।
विज्ञापन

आरोपी अजीम नंद नगरी थाने का घोघित बदमाश है। इसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, जानलेवा हमला करने, लूटपाट, झपटमारी, दुष्कर्म, अपहरण और अवैध हथियार रखने के करीब 9 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें