फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे छोले, मिली मौत: दुकानदार ने पांच साथियों के साथ मिलकर युवक को चाकुओं से गोदा, दिल्ली में खौफनाक वारदात

Wed, 28 Oct 2026 11:56 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

वारदात निहाल विहार इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि संदीप दुकान पर छोले लेने गया था। ज्यादा छोले मांगने को लेकर उसकी दुकानदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार और उसके साथ मौजूद चार-पांच लोगों ने चाकू से हमला किया गया। 
Register For Event
विज्ञापन
चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निहाल विहार इलाके में छोले ज्यादा मांगने को लेकर हुई कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि दुकानदार और उसके चार-पांच साथियों ने 34 वर्षीय संदीप पर चाकुओं से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल संदीप को इलाज के लिए महाराजा अग्रसेन अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, वारदात निहाल विहार इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि संदीप दुकान पर छोले लेने गया था। ज्यादा छोले मांगने को लेकर उसकी दुकानदार से कहासुनी हो गई। आरोप है कि इसी दौरान दुकानदार और उसके साथ मौजूद चार-पांच लोगों ने संदीप के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान उस पर चाकू से हमला किया गया। हमले में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा बढ़ाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, संदीप के परिजन पुलिस की कार्रवाई से नाराज हैं। बुधवार को संदीप के शव के पोस्टमार्टम के लिए परिजन संजय गांधी अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन

परिजनों का आरोप है कि वारदात में कई लोग शामिल थे, लेकिन पुलिस ने अभी केवल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस पर उन्हें बचाने का आरोप लगाया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें