फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सप्ताह कैसा रहेगा मौसम? : दिल्ली में रुक-रुककर रिमझिम बरसते रहेंगे बदरा, पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

Sun, 02 Aug 2026 09:30 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

मौसम विभाग ने चार से सात अगस्त के दौरान दिल्ली में बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। 
Register For Event
विज्ञापन
Weather Update - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में आठ अगस्त तक बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश का दौर रहेगा। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी भी परेशान करेगी। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। रात के समय भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि सोमवार को इसके 33 से 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है।

विज्ञापन

मौसम विभाग ने चार से सात अगस्त के दौरान दिल्ली में बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, चार से सात अगस्त के दौरान शाम या रात के समय कई जगहों पर फिर से हल्की बारिश हो सकती है। चार और और अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस जबकि 6 और 7 अगस्त को 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है।

यह मौसमी दशाएं सक्रिय होने के बावजूद भी बारिश नहीं 
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आस-पास के इलाकों में वेल-मार्ड लो प्रेशर एरिया बना है। इससे साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी जुड़ा है। इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण राजस्थान से होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदलने की संभावना है। वहीं, मानसून ट्रफ अब जैसलमेर, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और आस-पास के इलाकों से होकर मणिपुर तक जा रही है। यही नहीं, एक ट्रफ दक्षिण-पश्चिम राजस्थान से उत्तर-पूर्व बिहार तक जा रही है। साथ ही, हिमाचल प्रदेश और आस-पास के इलाकों में एक पश्चिमी विक्षोभ भी साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में सक्रिय है।
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी, लेकिन गर्मी से राहत नहीं
शनिवार को दिनभर आसमान में सूर्यदेव ने अपने तेवर दिखाए। मानसून के सक्रिय होने की उम्मीद के बीच दिल्लीवासियों को बारिश का इंतजार रहा, लेकिन गर्मी ने लोगों की सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। हालांकि, बीच-बीच में सूरज व बादल के बीच लुकाछिपी का खेल जारी रहा। इस दौरान उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। इसके अलावा, सफदरजंग मानक केंद्र, पालम, लोधी रोड और रिज में बारिश ट्रेस की गई। ऐसे में अधिकतम 35 और न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा, अधिकतम 85 और न्यूनतम आर्द्रता 62 फीसदी दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें