फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather: नोएडा समेत दिल्ली-NCR में मौसम ने फिर बदली करवट, गाजियाबाद में झमाझम बारिश, फरीदाबाद में भी बरसे बदरा

Mon, 24 Aug 2026 12:41 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली एनसीआर में सोमवार को मौसम ने फिर करवट बदली। गाजियाबाद, नोएडा फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हो रही है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
Register For Event
विज्ञापन
दिल्ली एनसीआर में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज बदल गया है। आसमान में छाए बादल और बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग ने आज के लिए दिल्ली समेत एनसीआर में बारिश की संभावना जताई थी। जिसके चलते दिल्ली नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर में झमाझम बारिश देखने को मिल रही है। दिल्ली में तेज बारिश के साथ 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं, जिससे कई इलाकों में मौसम सुहाना हो गया। बारिश और आंधी से लोगों को उमस से राहत मिली। 

विज्ञापन


नोएडा में तेज धूल भरी आंधी, गुरुग्राम, फरीदाबाद में भी बारिश
फरीदाबाद में बारिश ने लोगों को पिछले कुछ दिनों से सता रही उमस और गर्मी से थोड़ी राहत पहुंचाई है। नोएडा में काले बादल छाए हुए हैं और तेज धूल भरी आंधी चली, जिसके साथ झमाझम बारिश भी हुई। उधर, गुरुग्राम में सुबह 10 बजे से झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और जाम की स्थिति पैदा हो गई। बारिश के बीच सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गाजियाबाद में बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत दिलाई।

दिल्ली में झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज
राजधानी दिल्ली में भी मौसम का मिजाज बदल गया है। दिल्ली में 11 बजे से आई तेज बारिश से राजधानी का मौसम बदला। बारिश के साथ चली तेज हवाओं से रास्तों में वाहन चालकों और सुबह-सुबह कार्यालय पहुंचने वाले लोगों को दिक्कत हुई। दिल्ली में कई स्थानों पर रोड पर जलभराव की स्थिति पैदा हो गई।

सोमवार सुबह लगभग 10.30 बजे से काले घने छाए। इसके बाद सेंट्रल दिल्ली, ईस्ट दिल्ली, नई दिल्ली, नॉर्थ दिल्ली, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली, शाहदरा, साउथ दिल्ली और साउथ ईस्ट दिल्ली में तेज बारिश, गरज-चमक और 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं ने मौसम बदल दिया। दिल्ली में कई स्थानों पर तेज बारिश से सड़कों पर जल भराव हो गया। पैदल यात्रियों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी इससे दिक्कत का सामना करना पड़ा। इस दौरान सुबह के समय जाम की समस्या से जूझना पड़ा। 

इससे पहले दिल्ली में मौसम ने रविवार को करवट बदली। हल्की बौछार के साथ लोगों को गर्मी से राहत मिली। हालांकि बारिश के बाद उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने सोमवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई। रविवार को अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री (सामान्य से 0.3 कम) व न्यूनतम 25.9 डिग्री (सामान्य से 0.6 कम) दर्ज किया गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें