थाना क्षेत्र के एक गांव में 8वीं की तेरह वर्षीय छात्रा को बंधक बनाकर गैंगरेप की कोशिश की गई। इतना ही नहीं अश्लील फोटो खींचकर छात्रा को ब्लैकमेल करने की धमकी भी दी गई है।
विज्ञापन
लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। दोनों आरोपी भागे हुए हैं। एसओ मुरादनगर आरपी शर्मा ने बताया कि मामला बुधवार दोपहर का है। लड़की घर से घेर में जा रही थी।