फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: गीतों में भारत के देशभक्ति के गीतों से गूंजा त्रिवेणी सभागार

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। त्रिवेणी सभागार में बृहस्पतिवार को ‘गीतों में भारत’ नाम से विशेष संगीतमय प्रस्तुति का आयोजन किया गया। त्रिवेणी कला संगम के सहयोग से थ्री आर्ट्स क्लब और कात्यायनी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से जुड़े लोकप्रिय हिंदी गीतों के माध्यम से भारत की मिट्टी, किसान, जवान, विविधता, उम्मीदों और सपनों को मंच पर प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम की परिकल्पना, लेखन और प्रस्तुति निधिकान्त पाण्डेय की रही, जबकि गायक देवानंद झा ने किया। कार्यक्रम का निर्माण सोहेला कपूर और अनुराधा दर ने किया। प्रस्तुति में हमारा भारत, किसान का भारत, वीरों का भारत और उम्मीदों और सपनों का भारत की झलक गीतों के जरिए दिखाई गई। कार्यक्रम में की-बोर्ड पर जीतू नादान, तबले पर अधीर दास, ऑक्टोपैड पर अमित कुमार और प्रकाश व्यवस्था में बुरहान कुरैशी ने सहयोग दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें