द्वारका-वैशाली मेट्रो रूट पर बुधवार शाम ओएचई में खराबी आने से यात्रियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। शाम सात बजे से रूट पर करीब आधे घंटे के अंतराल पर मेट्रो आई।
विज्ञापन
वैशाली और कौशांबी मेट्रो स्टेशन पर भी यात्रियों की खासी भीड़ जुटी दिखी। कई यात्रियाें ने दिल्ली जाने के लिए ऑटो और बसों का रुख किया।
शाम सात बजे द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास ओएचई में खराबी आ गई, जिसके बाद द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन तक सिंगल लूप पर मेट्रो चलाई गई। करीब डेढ़ घंटे तक तीन मिनट में आने वाली मेट्रो आधे घंटे के अंतराल पर आई।