फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या: दो जुड़वा बच्चे, 60 लाख रुपये का पैकेज; ससुरालियों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Sat, 22 Aug 2026 02:29 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के निहाल विहार इलाके में पति-पत्नी के मामूली विवाद में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के परिवार वालों ने हत्या का आरोप उसके ससुराल वालों पर लगाया है। 
Register For Event
विज्ञापन
सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के निहाल विहार इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पति-पत्नी के बीच मामूली विवाद के खूनी अंजाम का भयावह रूप दिखाया है। एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर, विनय गुप्ता की उसके ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी, दो साले और एक साले की पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पत्नी रेखा, साले राजू जिंदल, वेद प्रकाश और राजू जिंदल की पत्नी पूनम के रूप में हुई है। इनपर विनय के साथ मारपीट करने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस किया है।

बताया जा रहा है कि विनय की शादी करीब चार वर्ष पहले हुई थी। उसके दो जुड़वा बच्चे हैं- एक बेटा और एक बेटी। मीडिया रिपोर्ट्स में परिवार के मुताबिक, मृतक विनय आईटी सेक्टर में काम करता था और उसका सालाना पैकेज करीब 60 लाख रुपये था।

31 साल के विनय कुमार गुप्ता पत्नी रेखा, साढ़े चार माह के जुड़वां बेटा और बेटी के साथ लक्ष्मी पार्क में रहते थे। इमारत के भूतल पर इनके माता-पिता और एक बहन रहती हैं। इनकी शादी साढ़े तीन साल पहले बुध विहार निवासी रेखा गुप्ता से हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक दंपती के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद होता था।

शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे विनय के ससुराल से छह लोग बातचीत करने के लिए उसके घर आए थे। जिसमें विनय के साले राजू जिंदल जो पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं, वेदप्रकाश जिंदल जो रिठाला में कपड़े की दुकान चलाते हैं और राजू जिंदल की पत्नी पूनम शामिल थी। उस समय विनय की पत्नी और परिवार के अन्य सदस्य भी कमरे में मौजूद थे। विनय की मां घर आए मेहमानों के लिए पानी और नाश्ता लेने के लिए गई थीं। आरोप है कि विनय के कमरे में आते ही मौजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने विनय के साथ मारपीट शुरू कर दी।

उनके पिता प्रेमचंद ने बताया कि आरोपियों ने विनय का गला दबा दिया और उसे नीचे गिराकर उसके सीने पर लात मारने लगे। जिससे विनय अचेत हो गया। प्रेमचंद ने बताया कि बीच बचाव करने आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का मुक्की की, जिससे उनके अंगूठे में फैक्चर हो गया। विनय की मां रेणु ने बेटे को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी धक्का दे दिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में दिखे आरोपी
परिवार वालों ने गंभीर रूप से घायल विनय को अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर छानबीन और परिवार वालों के बयान पर हत्या का केस किया। विनय के पिता ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा नोएडा स्थित एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। उसने परिवार वालों को बुला लिया।

पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें आरोपियों को विनय के घर जाते हुए देखा गया। उसके कुछ देर बाद सभी निकले और विनय को इलाज के लिए ले जाया गया। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया और पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें