श्रद्धा और आफताब महरौली के एक फ्लैट में सहमति संबंध में रहते थे। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि आफताब ने मई 2022 में श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के कई टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रखा। आरोप है कि उसने कई दिनों तक शव के टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंका।
श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को तिहाड़ जेल में दूसरे कैदियों ने चेहरा काटने की धमकी दी है। आफताब ने सोमवार को साकेत कोर्ट में बताया कि पिछले 10 दिनों से कुछ कैदी उसे लगातार धमका रहे हैं। उन्होंने जुगाड़ से बनाए हथियारों से उसका चेहरा काटने और शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी है। इस पर कोर्ट ने जेल प्रशासन को उसकी सुरक्षा के लिए तुरंत कदम उठाने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि जरूरत पड़ने पर उसे दूसरे खतरनाक कैदियों से दूर अलग वार्ड या सेल में रखा जाए।
विज्ञापन
मामले की सुनवाई कर रहे अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश हरगुरवरिंदर सिंह जग्गी की अदालत में आफताब ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई। उसने बताया कि वह फिलहाल तिहाड़ की जेल नंबर 4ए में बंद है। यहां एक विशेष सेल है, जिसका इस्तेमाल सजा वाले वार्ड के रूप में भी होता है।
श्रद्धा की हत्या का है आरोप
मामला 27 वर्षीय श्रद्धा वालकर की हत्या से जुड़ा है। श्रद्धा और आफताब महरौली के एक फ्लैट में सहमति संबंध में रहते थे। अभियोजन पक्ष का आरोप है कि आफताब ने मई 2022 में श्रद्धा की गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के कई टुकड़े किए और उन्हें फ्रिज में रखा। आरोप है कि उसने कई दिनों तक शव के टुकड़ों को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में फेंका। पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया था।