मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में बारिश हो रही है। गरज-चमक के बीच हवाएं तेज हैं। इससे भीषण गर्मी के बीच मौसम सुहाना हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिल्ली-एनसीआर समेत हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जिलों के लिए तत्काल मौसम चेतावनी जारी की थी। विभाग ने दिल्ली और पूरे एनसीआर क्षेत्र में धूल भरी आंधी के बाद गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई थी। जानकारी के अनुसार दिल्ली में 30 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली हैं।
#WATCH | Delhi: Rain lashes several parts of the national capital.
विज्ञापन
(Visuals from Ferozeshah Road) pic.twitter.com/8iZuQcPCDp — ANI (@ANI) June 12, 2026
बिजली गिरने की आशंका
मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। कई स्थानों पर बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है। खराब मौसम को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और कमजोर संरचनाओं से दूर रहने की सलाह दी गई है।हरियाणा और यूपी के हिस्से भी शामिल
विज्ञापन
चेतावनी में हरियाणा के कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद, पानीपत, हिसार, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, पलवल, नूंह और नारनौल समेत कई जिलों को शामिल किया गया है। वहीं उत्तर प्रदेश के शामली, कांधला, बड़ौत, बागपत, खेकड़ा, नंदगांव और बरसाना क्षेत्रों में भी मौसम अचानक बदलने की संभावना जताई गई है।राजस्थान में भी बारिश का पूर्वानुमान
इसके अलावा राजस्थान के अलवर, भरतपुर, डीग, बयाना, झुंझुनूं, खैरथल, कोटपूतली, राजगढ़ और महंदीपुर बालाजी सहित कई इलाकों में भी तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है।लोगों से घरों में रहने की अपील
विज्ञापन
मौसम विभाग ने नागरिकों से सतर्क रहने और आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलने की अपील की है। प्रशासन को भी संभावित मौसमीय प्रभावों को देखते हुए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।