फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआईटी दिल्ली में छात्र की मौत: छठी मंजिल से कूदकर दी जान, मौके से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

Sat, 22 Aug 2026 03:28 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

आईआईटी दिल्ली परिसर में 31 वर्षीय एमएससी फिजिक्स छात्र की छठी मंजिल से गिरने से मौत हो गई। पुलिस को सुबह 8:33 बजे सूचना मिली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
 
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के आईआईटी परिसर में शनिवार सुबह 31 वर्षीय एमएससी फिजिक्स के छात्र की इमारत से गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना सुबह करीब 8:33 बजे किशनगढ़ थाना पुलिस को पीसीआर कॉल के जरिए मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छात्र को आईआईटी परिसर स्थित अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, छात्र सुबह आईआईटी दिल्ली के मुख्य द्वार से परिसर में दाखिल हुआ था। इसके बाद वह लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स पहुंचा और लिफ्ट से छठी मंजिल से गया। यहां से उसने इमारत के सामने की ओर से लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स की तरफ छलांग लगा दी।

घटना के बाद क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। जांच में सामने आया कि मृतक की उम्र 31 वर्ष थी और वह आईआईटी दिल्ली के एमएससी फिजिक्स विभाग में पढ़ता था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में गिरने से लगी चोटों के अलावा शरीर पर किसी अन्य चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। छात्र की जेब से मोबाइल फोन मिला है, जिसकी नियमानुसार जांच की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि संस्थान से छात्र के काउंसलिंग रिकॉर्ड और अन्य संबंधित जानकारी मांगी गई है। मामले के सभी तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है और कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें