दिल्ली के पहाड़ी भोजला में सुबह करीब 11:22 बजे 1569 नंबर इमारत का एक हिस्सा ढह गया। पुलिस स्टेशन चांदनी महल को इस संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने इलाके को सुरक्षित किया और वहां मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
मलबे के नीचे दबे वाहनों को भी सावधानीपूर्वक हटाया गया। इस घटना में किसी व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है। हालांकि, करीब 3-4 स्कूटी/मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं। इमारत जर्जर हालत में पाई गई। एमसीडी ने पहले ही इमारत की स्थिति को लेकर नोटिस जारी किया था। मरम्मत का काम भी प्रगति पर था। संबंधित एमसीडी अधिकारियों के समन्वय से कानून और प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।