ग्रेटर नोएडा। ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित शीला फोम फैक्टरी के पास युवक का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों के अनुसार, परिवार में कलह के चलते युवक ने आत्महत्या की है। युवक की पहचान बुलंदशहर निवासी सहदेव (30) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि सहदेव शादीशुदा था। उसके बच्चे भी थे। पिछले कुछ दिनों से घर में पारिवारिक कलह चल रही थी। वहीं प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार ने कोई शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।