फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्टा दोस्त बना हैवान: बात नहीं मानने पर युवती को तेजाब से हमले की धमकी, शिमला की रहने वाली है लड़की

Thu, 10 Sep 2026 11:19 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

सोशल मीडिया दोस्ती के बाद शिमला की युवती को दिल्ली से नोएडा लाकर युवक ने तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
Register For Event
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती के बाद शिमला की युवती को दिल्ली से नोएडा लाने और तेजाब डालकर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेक्टर-71 क्षेत्र में युवक ने युवती पर अपनी बात मानने के लिए दबाव बनाया। विरोध करने पर उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। 

विज्ञापन


पीड़िता के पिता की शिकायत पर कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। शिमला निवासी युवती की इंस्टाग्राम के जरिये नोएडा के एक युवक से पहचान हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ने के साथ दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी। आरोप है कि एक सितंबर को युवक युवती को दिल्ली से नोएडा लेकर आया। इसके बाद दोनों सेक्टर-71 क्षेत्र में पहुंचे। पीड़िता के पिता का आरोप है कि सेक्टर-71 में किसी बात को लेकर युवक ने उनकी बेटी पर दबाव बनाया। 

युवती ने उसकी बात मानने से इन्कार किया तो आरोपी ने उसे तेजाब डालने और जान से मारने की धमकी दी। धमकी मिलने के बाद युवती काफी डर गई और उसने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। कोतवाली प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें