महिला को करवाना पड़ा अस्पताल में भर्ती
महिला के बेटे डॉक्टर मनीष कुमार ने बताया कि वह आई ब्लॉक में रहते हैं। उनकी मां मिथलेश प्रतिदिन शाम को टहलने के लिए जाती हैं। जब वह टहलने के लिए पार्क में पहुंची उसी दौरान कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। किसी प्रकार उन्होंने भागने का प्रयास किया तब तक कुत्तों ने उनके पैर में कई जगह पर काट लिया। उन्होंने बताया कि जख्म इतने गहरे थे कि मां को तत्काल अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
डॉक्टर ने इंजेक्शन लगाए हैं
इसके साथ ही उन्होंने अभी एक से दो हफ्ते आराम करने की सलाह दी है। उन्होंने बताया कि लावारिस कुत्तों के कारण अब घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। आए दिन किसी न किसी को कुत्ते अपना शिकार बना ले रहे हैं। अभी हाल ही में तीन से चार लोगों को काट चुके हैं। कई बार ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जिम्मेदार अधिकारियों को शिकायत भी की गई, लेकिन उसके बाद भी कोई समाधान नहीं निकला।