ग्रेटर नोएडा (संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित स्किपर्स क्रिकेट मैदान पर चल रहे कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग सीजन-2 के लीग मैच में व्हाइट वॉल्कर्स ने फोनिक्स फोर्स को 45 रन से हरा दिया। व्हाइट वॉल्कर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी-20 मुकाबले में आठ विकेट पर 161 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी फोनिक्स फोर्स की टीम दस विकेट पर 116 रन ही बना सकी। व्हाइट वॉल्कर्स की ओर से राहुल यादव ने तीन विकेट हासिल किए। उन्होंने मैन ऑफ द मैच का खिताब भी जीता।