ग्रेटर नोएडा (संवाद)। आर्य समाज की ओर से घोड़ी बछेड़ा गांव स्थित आर्य समाज मंदिर में चल रहे चार दिवसीय वैदिक यज्ञ रविवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर यज्ञ में आहुति डालकर प्रकृति और संस्कृति को स्वच्छ, सात्विक, संतुलित व विश्व कल्याण की कामना की। महायज्ञ की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण और हवन के साथ हुई। कार्यक्रम में आचार्य करण सिंह ने श्रद्धालुओं के यज्ञ के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर आर्य समाज समिति के प्रधान रविंद्र सिंह आर्य, जिला अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, सतीश सिंह, मंत्री दिनेश रावल, कोषाध्यक्ष गौरव रावल आर्य आदि लोग मौजूद रहे।