ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर जीटा-1 स्थित वनस्थली पब्लिक स्कूल में शनिवार को वनस्थली प्रीमियर लीग (वीपीएल-2026) का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल की चार टीमें वनस्थली रॉयल्स, चैलेंजर्स, सुपर किंग्स और टाइटंस की टीमों ने हिस्सा लिया। तीन मुकाबलों के बाद वनस्थली रॉयल्स और टाइटंस फाइनल में पहुंचीं। रोमांचक फाइनल में रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए वीपीएल-2026 का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम में सीएलटी-10 खिलाड़ी रिंकू कसाना और आईएससीएल खिलाड़ी हाशिम शेख ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।