नगर विकास मंत्री शुरू किया महासफाई अभियान
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती पर 156 घंटे के महासफाई अभियान को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने दादरी में शुरू किया। उन्होंने स्वयं सफाई करके शहर के लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा 2025 कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसके तहत सफाई कर्मचारी ही नहीं, जनप्रतिनिधियों को आगे आकर नगर के सभासद, व्यापारी, समाजसेवी संगठनों को साथ लेकर आम जनता को अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित करना है। नगर पालिका परिषद दादरी की चेयरपर्सन गीता पंडित, परिषद की अधिशासी अधिकारी शालिनी गुप्ता, कुणाल किशोर , विपिन रुहेला, अरुण बंसल, सोहराब मेवाती व समस्त सफाई मित्र उपस्थित रहे।