फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाइक से पटाखे जैसी आवाज निकालने पर दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिसरख कोतवाली पुलिस ने सोसाइटी के निवासियों की शिकायत पर की कार्रवाई
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पंचशील ग्रींस वन सोसाइटी के बाहर बुलेट से पटाखे जैसी आवाज निकाल रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार रात साइलेंसर को मोडिफाई कराकर आवाज निकाल रहे आरोपी दीपांशु और नवीन की हरकत से सोसाइटी निवासियों को परेशानी हो रही थी। मामले में एक निवासी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पुलिस से शिकायत की। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक भी जब्त कर ली।
विज्ञापन

निवासियों ने बताया कि अजनारा होम्स और पंचशील ग्रीन वन सोसाइटी के बाहर बुलेट बाइक के मोडिफाइड साइलेंसर से तेज आवाज में पटाखे जैसी आवाज निकाल रहे थे। ऐसा लग रहा था कि जैसे फायरिंग हो रही है। इससे सोसाइटी के निवासी घबरा गए और उन्होंने इसकी वीडियो बना ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली गई है।
विज्ञापन

नवीन कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें