नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व क्षय रोग दिवस के मौके पर क्षय रोग जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम का संचालन एंटी-टोबैको सेल की संयोजिका डॉ. गरिमा यादव और सदस्य डॉ. नीटू अवस्थी के निर्देशन में हुआ। इस मौके पर ग्रोथ वेल फांडेशन की स्वयंसेवी टीम और मुख्य चिकित्सा कार्यालय के प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को तंबाकू के सेवन और क्षय रोग के दुष्प्रभाव बताए। ब्यूरो