दादरी। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर चिपियाना व मारीपत रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से तीस वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर 16 अक्टूबर को चिपियाना व मारीपत रेलवे स्टेशन के बीच 30 वर्षीय व्यक्ति रेलवे लाइन पार कर रहा था। रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस मृतक के शव की शिनाख्त के प्रयास करने में लगी है। संवाद